उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत हेल्थ वर्कर (महिला) मुख्य परीक्षा (PET-2023) से हुई थी, जो 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। इसके बाद 20 जनवरी को स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा आयोजित हुई।

जून से सितंबर 2026 तक का UPSSSC परीक्षा कैलेंडर

जून 2026

जुलाई 2026

अगस्त 2026

सितंबर 2026

वर्ष की शुरुआत में हुईं ये प्रमुख परीक्षाएं

UPSSSC कैलेंडर के अनुसार, जून से पहले भी कई महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रियाएं आयोजित की गईं। जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी। वहीं फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड पदों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा 10 से 19 फरवरी के बीच हुई। प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable) के उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा 22 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई।

कई बड़ी भर्तियों की तारीखें घोषित

आयोग के परीक्षा कैलेंडर में हेल्थ वर्कर (महिला), जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लेखपाल, फार्मासिस्ट, एक्साइज कांस्टेबल, टेक्निकल असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य महत्वपूर्ण पदों से जुड़ी भर्ती प्रक्रियाओं का कार्यक्रम शामिल है।