उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 मई 2026 ही है, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा 18 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 मई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि11 मई 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि18 मई 2026

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: पदों का विवरण

कुल पद: 929

पद का नाम: असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO)

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है:

गणित (Mathematics)
सांख्यिकी (Statistics)
वाणिज्य (Commerce)
अर्थशास्त्र (Economics)

इसके अलावा, कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और देनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान के साथ PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है।

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है।

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहला चरण पीईटी 2025 क्वालिफाई करना जरूरी है और उसके बाद लिखित परीक्षा है। केवल पीईटी 2025 में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

UPSSSC ASO, ARO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. ASO/ARO 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. PET 2025 लॉगिन डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वह आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें और अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते जल्द से जल्द आवेदन करें।