उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक (एजीटीए) ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में कुल 2,759 नियुक्तियां की जानी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथियां

कृषि तकनीकी सहायक (एजीटीए) ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो गई है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की हो।

UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Vacancy Details

भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है:

UPSSSC AGTA Group C Eligibility Criteria

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना जरूरी है:

PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री जो कृषि विज्ञान, बागवानी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी या गृह विज्ञान में हो सकती है। आयोग के अनुसार जिन उम्मीदवारों का पीईटी नॉर्मलाइज स्कोर शून्य या निगेटिव होगा, उन्हें अगले चयन चरण के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा और सैलरी

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

UPSSSC AGTA Selection Process 2026

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे, जो इस प्रकार हैं।

पहला चरण- पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

दूसरा चरण- मुख्य लिखित परीक्षा

तीसरा चरण- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न: 100

परीक्षा अवधि: 2 घंटे

प्रश्न प्रकार: Objective Type

प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे

विषयवार प्रश्नों का वितरण

UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Portal पर जाएं।

स्टेप 2. AGTA Group C Recruitment 2026 लिंक खोलें।

स्टेप 3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 7. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।