संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इस एग्जाम के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से उसे डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड?
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले अहम दस्तावेजों में से एक है। यह दस्तावेज सिर्फ एक एंट्री पास नहीं है, बल्कि एक वेरिफिकेशन रिकॉर्ड है जिसमें आपका रोल नंबर, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और जरूरी गाइडलाइंस होगी। एडमिट कार्ड जारी किए जाने को लेकर आयोग की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट तो नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड 9-14 मई के बीच में जारी कर दिया जाएगा।
UPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
UPSC सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Admit Cards सेक्शन पर क्लिक करें।
अब E-Admit Cards for various Examinations of UPSC लिंक क्लिक करें।
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP दर्ज करें।
अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर मिलेगी यह जानकारी
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर की डिटेल, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार की फोटो और साइन, एग्जाम से जुड़े महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आमतौर पर एग्जाम के दिन तक मिल जाता है, लेकिन आपको एडमिट कार्ड का आखिरी पल तक इंतजार नहीं करना है। तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए इसे जल्दी डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
