संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।

आयोग ई एडमिट कार्ड करेगा जारी

UPSC NDA NA 2026 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को देशभर के कई सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से इस परीक्षा के लिए ई एडमिट कार्ड जारी होंगे। आयोग किसी तरह के पेपर वाले प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि ई-एडमिट कार्ड को फाइनल रिजल्ट्स के अनाउंसमेंट तक प्रिंट करके रखना होगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर तभी प्रवेश मिलेगा जब उनके पास प्रिंटेड ई-एडमिट कार्ड के साथ एडमिट कार्ड पर लिखा वैलिड फोटो आईडी दिखाएंगे।

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल से, 13 लाख से अधिक कैंडिडेट देंगे एग्जाम; यहां पढ़ें NTA की गाइडलाइन

कुल 394 रिक्तियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

UPSC की NDA/NA I परीक्षा 2026 कुल 394 उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाएगी। हालांकि यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। इस परीक्षा को पास करने के बाद कैंडिडेट्स को एसएसबी इंटरव्यू देना होगा। लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में गणित, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

UPSC NDA/NA 1 Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card पर क्लिक करना होगा।

अब E-Admit Cards for various Examinations of UPSC लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी। यहां अपने क्रेडेंशियल की सहायता से लॉग इन करें।

अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।