UPSC IFS Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2025 परिणाम (UPSC IFS Mains Result 2025) घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 16 से 23 नवंबर 2026 के बीच आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यूपीएससी द्वारा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची है। अब उन्हें व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इंटरव्यू की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इंटरव्यू कहां होगा?

व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन यूनियन पब्लिक सर्विस संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली – 110069 में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी अपना ई-समन पत्र (e-call letter) upsc.gov.in या upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC IFS Mains Result 2025 कैसे चेक करें ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. ‘Written Result (with name): Indian Forest Service (Main) Examination, 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।

स्टेप 5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 6. पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे:

आयु प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)

EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आयोग का आधिकारिक नोटिस

यूपीएससी द्वारा जारी किए गे आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की स्थिति (Appearing/Appeared) से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज अपलोड नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

UPSC IFS Mains Result 2025 Direct Link