संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 (CSE) की आवेदन प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की मदद के लिए चलाई गई कॉल सेंटर सेवा का टाइम बढ़ा दिया है। दरअसल, UPSC की यह कॉल सेंटर सेवा एप्लीकेशन प्रोसेस खत्म होने तक हर दिन खुली रहेगी। शनिवार-रविवार या फिर किसी भी पब्लिक छुट्टी पर कैंडिडेट इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। कॉल सेंटर सेवा की टाइमिंग सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
कैंडिडेट को नहीं होगी कोई परेशानी
आयोग की ओर से उठाए गए इस कदम का उद्देश्य कैंडिडेट्स को बेहतर सपोर्ट और गाइडेंस देना है, जिससे कि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या न आए। आयोग की कॉल सेंटर सेवा 14 घंटे उपलब्ध रहेगी जिसमें दो शिफ्टों में काम होगा ताकि कैंडिडेट्स स्टैंडर्ड वर्किंग आवर्स के अलावा भी मदद ले सकें। आयोग का यह कदम चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान उम्मीदवारों को ज्यादा सुविधा देगा।
जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें अपडेट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका
आयोग के चेयरमैन ने दी जानकारी
UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने कॉल सेंटर सर्विस की टाइमिंग को लेकर बताया है, “कॉल सेंटर ऑपरेशन को बढ़ाना कैंडिडेट्स को सपोर्ट करने के लिए किए जा रहे उपायों की एक सीरीज का हिस्सा है। इन कदमों का मकसद कैंडिडेट्स को सुविधा देना और यह पक्का करना है कि सभी जरूरी सपोर्ट सिस्टम मौजूद हैं।”
इसके अलावा, एप्लीकेशन प्रोसेस या एग्जाम से जुड़े सवालों पर गाइडेंस चाहने वाले कैंडिडेट्स के लिए वेटिंग टाइम को काफी कम करने के लिए कॉल सेंटर के कार्य क्षमता को दोगुना कर दिया गया है। इस पहल का मकसद कैंडिडेट्स के साथ कम्युनिकेशन बढ़ाना, चिंताओं का तेजी से सॉल्यूशन करना और एग्जाम साइकिल के इस जरूरी स्टेज के दौरान बिना किसी रुकावट के सपोर्ट देना है।
24 फरवरी तक करें अप्लाई
बता दें कि आयोग ने सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (CSE) 2026 के लिए नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया। कैंडिडेट्स UPSC के ऑफिशियल पोर्टल upsc.gov.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एग्जाम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। इस देश भर में होने वाली भर्ती का मकसद IAS, IPS, IFS, IRS, और दूसरी ग्रुप A और ग्रुप B सर्विसेज़ जैसे पदों के लिए कैंडिडेट्स को चुनना है।
