संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2027 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2027) का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा। इसी दिन भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा भी आयोजित होगी।

आयोग के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2027 निर्धारित की गई है। वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी और यह पांच दिनों तक चलेगी।

UPSC CSE 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027

यूपीएससी के अनुसार कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2026 को जारी होगा। उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। वहीं, जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 19 जून 2027 से दो दिनों तक आयोजित की जाएगी।

Engineering Services Examination 2027

इंजीनियरिंग सर्विसेस (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को होगी।

एनडीए, सीडीएस 2027 परीक्षा तिथियां

रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए NDA और CDS परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।

NDA/NA और CDS (II) 2027

CAPF, CMS और IES/ISS परीक्षा शेड्यूल

CAPF (Assistant Commandants) 2027


नोटिफिकेशन जारी: 17 फरवरी 2027

आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2027

परीक्षा तिथि: 4 जुलाई 2027

Combined Medical Services (CMS) 2027

नोटिफिकेशन जारी: 3 मार्च 2027

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2027

परीक्षा तिथि: 18 जुलाई 2027

IES/ISS Examination 2027

नोटिफिकेशन जारी: 10 फरवरी 2027

आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2027

परीक्षा प्रारंभ: 18 जून 2027

CBI DSP और CISF AC(EXE) LDCE 2027

CBI (DSP) LDCE 2027

नोटिफिकेशन: 16 दिसंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2027

परीक्षा: 27 फरवरी 2027 से दो दिनों तक

CISF AC(EXE) LDCE-2027

नोटिफिकेशन: 25 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2026

परीक्षा तिथि: 14 मार्च 2027

Indian Forest Service Main Examination 2027

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2027 से शुरू होगी और यह सात दिनों तक आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी ने रिजर्व रखीं ये परीक्षा तिथियां

आयोग ने 2027 में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और टेस्ट के लिए कुछ तिथियां रिजर्व भी रखी हैं। इनमें 9 जनवरी, 13 मार्च, 5 जून, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 25 सितंबर, 16 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 4 दिसंबर 2027 शामिल हैं।

यूपीएससी कैलेंडर 2027: उम्मीदवारों के लिए अहम सलाह

यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करनी चाहिए। विशेष रूप से CSE, NDA, CDS और CAPF जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शेड्यूल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथियों, नोटिफिकेशन और परीक्षा अवधि में बदलाव किया जा सकता है।

UPSC Exam Calendar 2027 Direct Link