UPSC ESE Mains 2026 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) मेन्स 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, ESE मेन्स परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन परीक्षाओं के लिए आयोजित होगी जो प्रीलिम्स परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

UPSC ESE Mains 2026: परीक्षा शेड्यूल

ESE Mains परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

पेपर I: सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
पेपर II: दोपहर 02:30 बजे से 05:30 बजे तक

दोनों पेपर ऑफलाइन (डिस्क्रिप्टिव मोड) में होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को विस्तार से उत्तर लिखने होंगे।

किन-किन विषयों पर होगी परीक्षा?

ESE Mains 2026 में निम्नलिखित इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी और हर पेपर उम्मीदवार की संबंधित शाखा के कोर टेक्निकल सब्जेक्ट्स पर आधारित होगा। विषयों की जानकारी इस प्रकार है।

सिविल इंजीनियरिंग
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 में कुल 2 पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा और कुल अंक 600 होंगे। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी, एनालिटिकल एबिलिटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को परखने के लिए डिज़ाइन की गई है।

महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड, परीक्षा दिशा-निर्देश और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

UPSC ESE Mains Exam schedule 2026 Direct Link