संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 98 पदों के लिए 400 से अधिक रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जून से लेकर 03 जुलाई 2026 के बीच चलेगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि यह सीधी भर्ती है। उम्मीदवारों को सिलेक्ट होने के लिए कोई प्रीलिम्स या मेन्स परीक्षा नहीं देनी होगी। हालांकि अधिसूचना के अनुसार रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं।
इन विभागों और मंत्रालयों में निकली है भर्ती
आयोग इस भर्ती अभियान के जरिए उम्मीदवारों का चयन नागरिक उड्डयन, रक्षा, गृह, स्वास्थ्य, एमएसएमई, कानून एवं वित्त मंत्रालय सहित कई विभागों के लिए किया जाएगा। इन विभागों में अधिकतर पद ऑपरेशन्स ऑफिसर के हैं जिनके लिए उम्मीदवारों का चयन होना है। जो कैंडिडेट इच्छुक और एलिजिबल हैं वे ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए अपने एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जरूर पढ़ लें। उस अधिसूचना में विस्तृत जानकारी मिलेगी। वैसे शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या सीनियर एकेडमिक या स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए पीएचडी डिग्री धारक अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य जरूरी जानकारी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। भर्ती की उम्र सीमा सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो योग्यता और अनुभव के आधार पर सिलेक्शन टेस्ट होगा। इसके बाद इसके बाद इंटरव्यू होगा।
आखिर में चुने गए उम्मीदवारों को 44,900 – 1,44,200 रुपए प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी।