इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो ने UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह जिस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं अगर वह क्लियर नहीं होता है तो उनके पास और क्या विकल्प होगा? अगर कोई विकल्प नहीं है तो फिर संघर्ष कितना करना होगा और क्या स्थिति होगी यह इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने बताने की कोशिश की है। दरअसल, बरेली की एक लड़की ने यह वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया है। साथ ही UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को यह सलाह दी है कि अपनी तैयारी के अलावा एक विकल्प और अपने पास जरूर रखें।

लड़की के संघर्ष ने सोचने पर किया मजबूर

वायरल वीडियो में लड़की ने बताया है कि उसने 8 साल UPSC की तैयारी की, लेकिन एग्जाम क्लियर नहीं हुआ। इस बीच में उन्होंने स्टेट सिविल सर्विसेज के भी पांच अटैंप्ट दिए थे, लेकिन उनमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली। महिला बताती है कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सारे अटैंप्ट दिए और आखिर तक हार नहीं मानी, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। आखिर में मैंने गुरुग्राम में आकर एक कंपनी में जॉब स्टार्ट की और मुझे बताने में कोई शर्म महसूस नहीं हो रही है कि मेरी पहली सैलरी 18 हजार रुपए महीना है। अपनी संघर्ष की कहानी बताते हुए इस लड़की की आंखों में आंसू थे।

लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और मिलिट्री करियर

1 महीने के अंदर शुरू की अपनी कंपनी

इस वायरल गर्ल के बारे में जनसत्ता ने खोजबीन की तो हमें इनका इंस्टाग्राम अकाउंट मिल गया। इस लड़की का नाम हरमिंदर कौर है जो कि बरेली की रहने वाली हैं। उन्होंने 24 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 8 साल UPSC की तैयारी करने के बाद एग्जाम क्लियर नहीं कर पाईं और फिर गुरुग्राम में आकर कॉर्पोरेट जॉब पकड़ी। उनकी शुरुआती सैलरी 18 हजार रुपए महीना थी।

उनके इस वीडियो के बाद आज (14 जून 2026) की डेट में Harminder Kaur ने Harnidh Kapital Financial Service Pvt Ltd. के नाम से एक कंपनी की शुरुआत कर ली है जिसकी वह co Founder और CEO भी हैं। उनकी इस कंपनी का ऑफिस भी बरेली में है। यह कंपनी इन्वेस्टमेंट, वेल्थ प्लानिंग और फाइनेंशियल एजुकेशन के लिए युवाओं को फाइनेंशियल सपोर्ट करने का काम करती है।

UPSC की तैयारी नहीं होती आसान

यह हम अच्छे से जानते हैं कि UPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स की जिंदगी आसान नहीं होती। देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को अपना सबकुछ तैयारी में झोंक देना होता है। 12-15 घंटे की पढ़ाई और कोचिंग क्लास का रूटिन सारा चैन छीन लेता है और ऐसा इसलिए करना पड़ता है क्योंकि देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा में हमें नौकरी चाहिए होती है। हर साल चंद खाली पदों के लिए लाखों कैंडिडेट आवेदन करते हैं और इसी सपने के बाद एग्जाम देते हैं कि वह उस पोजिशन तक पहुंच पाएंगे, लेकिन इस वायरल वीडियो ने UPSC की तैयारी के पीछे का काला सच सभी के सामने लाने का काम किया है।

हरमिंदर कौर का वह वीडियो जो उन्होंने 24 मई को अपलोड किया था