संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। 24 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में 5.50 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जो अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आयोग की ओर से रिजल्ट की तारीख से जुड़ी कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखते हुए ये माना जा रहा है कि रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स पर नजर डालें तो UPSC CSE Prelims का रिजल्ट एग्जाम के 15-19 दिन के भीतर जारी कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि CSE Prelims 2026 का रिजल्ट 7-14 जून के बीच में कभी भी जारी किया जा सकता है। प्रीलिम्स में जो कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट होंगे उन्हें आगे मेन्स परीक्षा में उपस्थित होना होगा। यह भर्ती अभियान कुल 933 रिक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।

जोसा काउंसलिंग 2026 का पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी, 13 जून को आएगा राउंड-1 रिजल्ट, josaa.nic.in पर ऐसे करें चेक

यहां देखें पिछले 5 साल में एग्जाम के कितने दिन बाद जारी हुआ रिजल्ट?

सालएग्जाम डेटरिजल्ट डेटअंतर (दिन)
202525 मई 202511 जून 202517 दिन
202416 जून 20241 जुलाई 202415 दिन
202328 मई 202312 जून 202315 दिन
20225 जून 202222 जून 202217 दिन
202110 अक्टूबर 202129 अक्टूबर 202119 दिन

क्या दिखाता है ट्रेंड?

पिछले पांच सालों के एनालिसिस से पता चलता है कि UPSC ने लगातार एग्जाम के लगभग दो से तीन हफ्ते के अंदर सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे कम गैप 2023 और 2024 में 15 दिन का था, जबकि सबसे ज्यादा गैप 2021 में 19 दिन का था। हाल के चार एग्जाम साइकिल में एग्जाम के 15 से 17 दिनों के अंदर रिजल्ट अनाउंस किए गए। अगर इस साल भी ऐसा ही टाइमलाइन फॉलो किया जाता है, तो कैंडिडेट जून के दूसरे हफ्ते के आसपास UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।

कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। आयोग की ओर से जो पीडीएफ फाइल जारी की जाएगी उसमें प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का नाम होगा जो मेन्स एग्जाम में उपस्थित होंगे।