सिविल सेवा परीक्षा 2026 (प्रीलिम्स) के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट नजदीक आ गई है। संघ लोक सेवा आयोग CSE Prelims 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल (24 फरवरी 2026) को शाम 6 बजे बंद कर देगा। जिन इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वह समय रहते आवेदन कर लें। CSE Prelims 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 4 फरवरी से शुरू हुई थी।
933 रिक्तियों के लिए मई में होगी परीक्षा
UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट — upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन केंद्र सरकार के तहत 933 खाली पोस्ट भरने के लिए किया जाएगा। CSE और IFS दोनों में भर्ती एक कॉमन प्रीलिम्स एग्जामिनेशन के जरिए की जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ का फाइनल रिजल्ट जारी, इंटरव्यू में शामिल कैंडिडेट्स ibps.in पर करें चेक
रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: अगर पहले से नहीं किया है, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
स्टेप 3: लॉग इन करें और CSE 2026 या IFS 2026 एप्लीकेशन लिंक चुनें।
स्टेप 4: पर्सनल, एकेडमिक और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें।
स्टेप 5: फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6: अगर लागू हो, तो ऑनलाइन फीस पे करें।
स्टेप 7: फॉर्म को रिव्यू करें और सबमिट करें।
स्टेप 8: भविष्य के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस बार परीक्षा में क्या अलग होगा?
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए एक नया सिस्टम लागू किया है। यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का ‘फेस टेस्ट’ यानी ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी।
