संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 24 मई को देशभर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड) का इस्तेमाल करना होगा।

IAS, IPS, IFS जैसे ग्रुप A पदों के लिए होगी परीक्षा

UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 24 मई को देश भर के सेंटर्स पर आयोजित होगा। IAS, IPS, IFS, और दूसरी ग्रुप A और ग्रुप B सेंट्रल सर्विसेज़ सहित प्रतिष्ठित सर्विसेज के लिए भर्ती का पहला स्टेज है। इस साल लाखों कैंडिडेट्स के एग्जाम में बैठने की उम्मीद है। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

Army Agniveer Admit Card 2026 Out: आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: अब Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब E- Admit Cards में E-Admit Cards for various Examinations of UPSC पर क्लिक करें।

स्टेप : अब “UPSC सिविल सर्विसेज़ प्रीलिमनरी एग्जामिनेशन 2026 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अपनी रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर के साथ जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 4: डिटेल्स सबमिट करें।

स्टेप 5: UPSC CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी को करें वेरिफाई

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, फोटोग्राफ और रिपोर्टिंग टाइम जैसी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई कर लें। प्रीलिम्स एग्जाम दो शिफ्ट में ऑफलाइन OMR-बेस्ड मोड में होगा। जनरल स्टडीज पेपर I सुबह के सेशन में होगा। उसके बाद सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर II दोपहर के सेशन में होगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अपने ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा।