संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2025 प्रीलिम्स एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने 13 मई 2026, बुधवार को प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी की। जो कैंडिडेट UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स में शामिल हुए थे, वे upsc.gov.in और upsconline.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 2025 साइकिल का यह भर्ती अभियान 06 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है और आयोग ने अब इसकी आंसर की जारी की है। हालांकि यह आखिरी बार है जब भर्ती साइकिल पूरी होने के बाद आंसर की जारी की गई है। 2026 की साइकिल में आंसर की एग्जाम के बाद ही जारी की जाएगी।

2025 साइकिल की पूरी टाइमलाइन

UPSC CSE 2026 सेशन से प्रीलिम्स एग्जाम के बाद ही इसकी प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई को हुआ था, जबकि CSE मेन्स UPSC एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त तक हुआ था। मेन्स पास करने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड के लिए बुलाया गया था। UPSC CSE 2025 इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट जनवरी से अप्रैल, 2026 तक हुए थे। UPSC CSE 2025 का रिज़ल्ट 6 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था।

RRB JE Result 2026 Out: आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड और कटऑफ

2025 की साइकिल में 958 कैंडिडेट्स का हुआ चयन

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए 9,37,876 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। उनमें से 5,76,793 प्रीलिम्स में शामिल हुए। कुल 14,161 ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी जो आगे मेन्स एग्जाम में उपस्थित हुए थे। इसके बाद 2,736 कैंडिडेट्स ने मेन्स परीक्षा पास की थी जो कि पर्सनैलिटी टेस्ट तक पहुंचे थे। 06 मार्च 2026 को इसका फाइनल रिजल्ट जारी हुआ जिसमें कमीशन ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन फ़ॉरेन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस और सेंट्रल सर्विसेज – ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में अपॉइंटमेंट के लिए 958 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया था।

कैसे डाउनलोड करें UPSC CSE 2025 की आंसर की?

UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स की आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

अब examinations सेक्शन में answer key पर क्लिक करें।

अब Civil Services (Preliminary) Examination, 2025 के सामने Download सेक्शन में पीडीएफ फाइल नजर आएगी।

Paper 1 और Paper II आंसर की पर क्लिक करके फाइल डाउनलोड करें।