संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। लाखों उम्मीदवार जनवरी के शुरुआत से ही इस अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। पहले 14 जनवरी को यह अधिसूचना जारी होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से इसमें देरी हुई। अब जल्द ही इसका इंतजार खत्म हो जाएगा। CSE 2026 का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
अधिसूचना जारी होने की यह है संभावित तारीख
सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना कब जारी होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख आयोग की ओर से तो नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री पाने वाले उम्मीदवार इस आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें एग्जाम डेट और आगे का शेड्यूल
नोटिफिकेशन में कैंडिडेट्स को मिलेगी यह जानकारी
UPSC CSE 2026 की अधिसूचना में उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने और समाप्त होने की तारीख, परीक्षा की संभावित तारीख, प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फीस से जुड़ी जानकारी, रिक्त पदों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं।
इन तारीखों में आयोजित हो सकती है परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विसेज और IFoS के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 (रविवार) होगी। प्रीलिम्स के बाद मेन्स एग्जाम 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा और कई दिनों तक चलेगा। मेन्स में सफल कैंडिडेट्स को फिर पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) स्टेज के लिए बुलाया जाएगा।
CSE 2026 एग्जाम के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन वहीं कैंडिडेट्स कर सकते हैं जो न्यूनतम 21 साल के होने चाहिए और उन उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। इसके अलावा आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट होने चाहिए।
