संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। 24 मई को देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह आंसर की आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब आयोग ने प्रीलिम्स एग्जाम के तुरंत बाद ही आंसर की जारी कर दी है। इससे पहले आयोग पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आंसर की जारी करता था, लेकिन इस साल से यह नियम बदल दिया गया है।
31 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यूपीएससी ने सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 83 शहरों में कुल 2072 सेंटर्स पर किया था जिसमें 5.49 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा 24 मई को देशभर में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब आयोग ने जो आंसर की जारी की है उस पर कैंडिडेट अपने ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 31 मई तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों के उन्हीं ऑब्जेक्शन के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार करेगा।
WBJEE Answer Key 2026 Out: पश्चिम बंगाल जेईई की प्रोविजनल आंसर की जारी, 29 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
UPSC CSE 2026 Prelims: कैसे डाउनलोड करें आसंर की?
स्टेप 1: ऑफिशियल UPSC वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, “What’s new” टैब के नीचे, UPSC CSE आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: GS 1 और II के लिए “आंसर की” चुनें।
स्टेप 4: आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
आयोग का यह बदलाव कैंडिडेट्स के हित में
बता दें कि आयोग ने इस साल से जो सुधार किया है कि आंसर की एग्जाम के तुरंत बाद जारी कर दी है इससे कैंडिडेट्स को काफी फायदा होगा। आयोग के इस सुधार से उम्मीदवारों को कोचिंग सेंटर्स के द्वारा जारी की जाने वाली अनऑफिशियल आंसर की पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रोविजनल आंसर की के जल्दी जारी होने से कैंडिडेट्स को अपने परफॉर्मेंस को बेहतर ढंग से आंकने और बिना किसी देरी के मेन्स एग्जाम की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
इस साल दिल्ली से सबसे अधिक कैंडिडेट्स हुए शामिल
आयोग ने बताया कि इस साल की प्रीलिम्स परीक्षा में सबसे अधिक कैंडिडेट्स दिल्ली में थे। दिल्ली में कुल 70,885 कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए। दिल्ली में कुल 144 सेंटर्स पर यह परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद हैदराबाद में 44,209 कैंडिडेट थे, जो 100 जगहों पर थे और पटना में 39,147 कैंडिडेट थे, जो 79 जगहों पर थे। लद्दाख के कारगिल में सबसे कम 98 कैंडिडेट थे। यहां सिर्फ 01 ही सेंटर पर यह परीक्षा आयोजित हुई।
