सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कुल 933 वैकेंसी के लिए आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले रिक्तियों की संख्या कम है। 2025 में आयोग ने 979 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की थी। उससेपहले 2024 में 1105 रिक्तियां भरी गईं थीं।

इस वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई

आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस 24 फरवरी तक चलेगा।आवेदन प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। IAS, IPS, IRS और IFS समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाने की चाह रखने वाले कैंडिडेट 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नीट पीजी कटऑफ पर्सेंटाइल घटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और NBEMS को भेजा नोटिस

कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा?

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को होगा। चयन प्रक्रिया में अगला चरण मेन्स का होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स के लिए उपस्थित होना होगा। मेन्स एग्जाम 21 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। मेन्स में पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।

इस बार परीक्षा में क्या अलग होगा?

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए एक नया सिस्टम लागू किया है। यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का ‘फेस टेस्ट’ यानी ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी।