UPSC CSE Cut Off 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के प्रीलिम्स, मेंस और अंतिम चयन की कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दी है। आयोग ने 9 मार्च को जारी नोटिस में बताया कि प्रीलिम्स परीक्षा में जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 92.66 अंक रही है। इस साल कुल 958 उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। UPSC CSE 2025 का रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया गया था।

UPSC Prelims Cut Off 2025 (Category Wise)

यूपीएससी के अनुसार प्रीलिम्स कट-ऑफ केवल जीएस पेपर-1 के आधार पर तय की जाती है, जबकि जीएस पेपर-2 (CSAT) केवल क्वालिफाइंग होता है और इसमें कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है।

PwBD कैटेगरी में लोकोमोटर डिसएबिलिटी, ब्लाइंडनेस/लो विजन, हियरिंग इम्पेयरमेंट और मल्टीपल डिसएबिलिटी वाले उम्मीदवार शामिल होते हैं।

UPSC Mains Cut Off 2025

मेंस परीक्षा पास कर इंटरव्यू के लिए चयनित होने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार रहे:

UPSC Final Cut Off 2025

फाइनल मेरिट में मेंस और इंटरव्यू (Personality Test) दोनों के अंक जोड़े जाते हैं।

कैटेगरी फाइनल कट-ऑफ
जनरल963
ईडब्ल्यूएस926
ओबीसी931
एससी905
एसटी902

UPSC ने बताया कि उम्मीदवारों के प्राप्तांक रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर, यानी 20 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

UPSC में टाई-ब्रेकिंग नियम

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान होते हैं, तो कंपल्सरी पेपर्स (Essay, GS-1, GS-2, GS-3, GS-4) और इंटरव्यू में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलती है।

यदि बराबरी बनी रहती है, तो कंपल्सरी लिखित पेपर्स में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है और इसके बाद भी बराबरी होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाती है।

Direct Link to Check UPSC CSE Cut Off 2025