सिविल सेवा परीक्षा 2025 (CSE) के फाइनल रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इसी हफ्ते में यह रिजल्ट जारी कर सकता है। इंटरव्यू राउंड में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे।

कब आयोजित हुआ था इंटरव्यू राउंड?

आयोग ने सीएसई 2025 भर्ती का इंटरव्यू राउंड दो फेज में आयोजित किया था। पहले फेज में 649 उम्मीदवारों ने 8 दिसंबर 2025 से लेकर 19 दिसंबर 2025 तक इंटरव्यू राउंड दिया था। इसके बाद दूसरे फेज में 5 जनवरी 2026 से लेकर 27 फरवरी 2026 तक बाकी बचे कैंडिडेट्स ने इंटरव्यू राउंड दिया था। इंटरव्यू राउंड यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन हेडक्वार्टर धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

सीए इंटर और फाउंडेशन रिजल्ट 2026 की तारीख घोषित, icai.nic.in पर जारी होगा स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट

फाइनल रिजल्ट में पास कैंडिडेट्स बनेंगे अफसर

इंटरव्यू राउंड में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फ़ॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस और दूसरी ग्रुप A और B सेंट्रल सर्विस जैसे कैडर में शामिल होंगे। आयोग ने CSE 2025 भर्ती के लिए कुल 979 वैकेंसी अधिसूचित की थी।

UPSC CSE 2025 Final Result: जारी होने के बाद कैसे चेक करें रिजल्ट?

सीएसई 2025 भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे चेक करने के लिए सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Final Result सेक्शन पर क्लिक करें।

अब Examination Final Results लिंक पर क्लिक करें।

अब UPSC CSE 2025 Final Result से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।