संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को देशभर में सफलतापूर्वक कर लिया गया। इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद आयोग ने एग्जाम से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की है। 83 शहरों में कुल 2072 सेंटर्स पर आयोजित की गई इस परीक्षा के लिए 8.19 लाख के करीब उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से सिर्फ 67 फीसदी यानी 5.49 लाख के करीब कैंडिडेट्स ही इस परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल 9.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 5.8 लाख ने परीक्षा दी थी।
प्रोविजनल आंसर की होगी जारी
परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवारों को अब इसकी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। बता दें कि आयोग इस साल से पहली बार परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। अभी तक आयोग पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद आंसर की जारी करता था। इस साल से यह बड़ा बदलाव लागू होगा। कैंडिडेट्स को तय टाइमलाइन के अंदर ऑब्जेक्शन और रिप्रेजेंटेशन सबमिट करने की सुविधा भी मिलेगी।
31 मई तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। आयोग ने बताया है कि एग्जाम की तारीख से सातवें दिन शाम 6:00 बजे तक, यानी 31 मई 2026 तक कैंडिडेट्स उस आसंर की के आधार पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि आंसर की 27-29 मई के बीच में आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हो जाएगी। इस आंसर की पर कैंडिडेट्स की आपत्तियों के आधार पर आयोग फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।
दिल्ली में सबसे अधिक कैंडिडेट्स हुए शामिल
आयोग ने बताया कि इस साल की प्रीलिम्स परीक्षा में सबसे अधिक कैंडिडेट्स दिल्ली में थे। दिल्ली में कुल 70,885 कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए। दिल्ली में कुल 144 सेंटर्स पर यह परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद हैदराबाद में 44,209 कैंडिडेट थे, जो 100 जगहों पर थे और पटना में 39,147 कैंडिडेट थे, जो 79 जगहों पर थे। लद्दाख के कारगिल में सबसे कम 98 कैंडिडेट थे। यहां सिर्फ 01 ही सेंटर पर यह परीक्षा आयोजित हुई।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2026: बकरीद के चलते सीयूईटी यूजी एग्जाम स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 28 मई 2026 को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी किए गए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, 28 मई को दोनों शिफ्ट में आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है और जल्द ही इस दिन की परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी… यहां पढ़ें पूरी खबर
