संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (CDS I) 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) में प्रवेश के लिए कुल 243 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट PDF के जरिए चेक कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार, अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) के इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। तीनों अकादमियों की सूचियों में कुछ उम्मीदवार एक से अधिक बार शामिल हैं, इसलिए 243 का आंकड़ा तीनों सूचियों की कुल संख्या है, अलग-अलग उम्मीदवारों की विशिष्ट संख्या नहीं।
CDS 1 Final Result 2026: अकादमी के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या
UPSC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, तीनों अकादमियों की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:
| अकादमी | सफल उम्मीदवार |
|---|---|
| इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून | 155 |
| इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला | 63 |
| एयर फोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद | 25 |
| कुल | 243 |
लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के आधार पर तैयार हुई मेरिट लिस्ट
यूपीएससी सीडीएस I 2026 की लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।
आयोग के अनुसार, मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों की मेडिकल जांच के परिणामों को शामिल नहीं किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाना बाकी है। इस कारण उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल है।
UPSC CDS I Final Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. CDS I 2026 Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 4. PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।
स्टेप 5. अपना रोल नंबर मिलने पर PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
CDS I 2026 के अंक कब जारी होंगे?
यूपीएससी के अनुसार, सीडीएस I 2026 में शामिल उम्मीदवारों के अंक, कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (I) 2026 के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
UPSC CDS 1 Final Result 2026 Merit List PDF
