संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2025 का लिखित परिणाम जारी किया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 1,286 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएससी सीएपीएफ (AC) लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को देशभर में किया गया था। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया का अगला चरण

अब क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा:

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
मेडिकल टेस्ट
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल

UPSC ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। आगे के चरणों में उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जो इस प्रकार हैं।

आयु प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS)
एक्स-सर्विसमैन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

उम्मीदवारों को यह ध्यान देना होगा कि आरक्षण से जुड़े सभी प्रमाण पत्र 25 मार्च 2025 या उससे पहले जारी होने चाहिए।

डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के लिए अपडेट जरूरी

क्वालिफाई उम्मीदवारों को अपने DAF में निम्न जानकारी अपडेट करनी होगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, एड्रेस डिटेल, उच्च शिक्षा (यदि कोई हो) और कार्य अनुभव शामिल हैं। यह सभी जानकारियां समय पर अपडेट न करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

PET/PST के लिए एडमिट कार्ड कब आएंगे?

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को PET/PST आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें UPSC CAPF Result 2026

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. “What’s New” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “CAPF (ACs) Examination 2025 Written Result” लिंक खोलें।

स्टेप 4. PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 5. अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 6. PDF डाउनलोड कर सेव करें।

UPSC CAPF Result 2026 Direct Link