संघ लोक सेवा आयोग ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।

349 रिक्तियों के लिए होगा उम्मीदवारों का चयन

अधिसूचना के मुताबिक, आयोग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 349 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिसूचना में कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कैंडिडेट को सिर्फ ऑनलाइन मोड से अप्लाई करना होगा, क्योंकि कोई भी ऑफलाइन एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।

SSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी एग्जाम की नई तारीख जल्द, फरवरी लास्ट वीक में हो सकता है नए शेड्यूल का ऐलान

जुलाई में होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के तहत चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा होगी। 12 मार्च को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जाम की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और उससे पहले सिटी स्लिप जारी होगी। इससे जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होती रहेगी। एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। वहीं रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

रिक्तियों की विस्तृत जानकारी

क्रमांकफोर्स का नामपदों की संख्या
1बीएसएफ (BSF)108
2सीआरपीएफ (CRPF)106
3आईटीबीपी (ITBP)12
4एसएसबी (SSB)53
5सीआईएसएफ (CISF)70

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आयोग की कुछ योग्यताओं पर खरा उतरना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उन्हें बताए गए समय पर (खासकर इंटरव्यू स्टेज से पहले) ग्रेजुएशन का प्रूफ दिखाना होगा।

वहीं उम्र सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की उम्र आमतौर पर तय कट-ऑफ डेट तक 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, रिज़र्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एज में छूट का फायदा मिलता है। सिर्फ भारतीय नागरिक ही अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं, हालांकि नेपाल और भूटान के कुछ सब्जेक्ट्स भी कुछ शर्तों के तहत क्वालिफाई कर सकते हैं।