उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में करीब 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि अंतिम रिक्तियों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ या घट सकती है।
UPPSC PCS 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 25 जून 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
OTR करना अनिवार्य
यूपीएससी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए One Time Registration (OTR) कराना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, उन्हें आवेदन करने से कम से कम 72 घंटे पहले OTR पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। OTR नंबर के बिना ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को ओटीआर, फीस भुगतान, आवेदन पत्र जमा करने और संशोधन से जुड़े सभी दस्तावेजों की डिजिटल एवं प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य
सहायक शिक्षा निदेशक (निरीक्षण)
माध्यमिक शिक्षा परिषद में उप सचिव
DIET में वरिष्ठ प्रवक्ता
श्रम प्रवर्तन अधिकारी
सहायक श्रम आयुक्त
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO)
केवल लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती
मंडी परिषद में लेखा एवं लेखा परीक्षा अधिकारी
मंडी परिषद में विपणन अधिकारी
नगर विकास विभाग में वित्त एवं लेखा अधिकारी
मुख्य परीक्षा से पहले जमा करने होंगे ये दस्तावेज
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, उप-श्रेणी एवं अन्य दावों से संबंधित सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self Attested) प्रतियां जमा करनी होंगी। आयोग ने कहा है कि यदि किसी दावे के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो उस दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1. सबसे पहले OTR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 2. OTR नंबर प्राप्त होने के बाद UPPSC पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 3. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर उसकी पुष्टि डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
जल्द जारी होगी परीक्षा तिथि
UPPSC की ओर से जल्द ही PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Direct link to apply for UPPSC PCS Recruitment 2026
