उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 29 मार्च 2026, रविवार देर रात कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 (UPPSC 2024) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। दिल्ली की नेहा पांचाल ने फर्स्ट पोजिशन हासिल की है जबकि रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में पोजिशन में लड़कियों का ही जलवा देखने को मिला। कुल 6 लड़कियां टॉप 10 में जगह बना पाई हैं।

UPPSC Final Results 2024: डिप्टी कलेक्टर के लिए टॉप करने वाले कैंडिडेट्स (टॉपर्स)

क्रमांकरोल नंबरनामश्रेणी
1134065नेहा पंचालजनरल
214117अनन्या त्रिवेदीजनरल
393175अभय प्रताप सिंहजनरल
4530256अनामिका मिश्राजनरल
5149705नेहा सिंहजनरल
641100दीप्ति वर्माअनारक्षित/ओबीसी
7120986पूजा तिवारीजनरल
8556977अनुराग पांडेयअनारक्षित/ईडब्लूएस
9530011शुभम सिंहअनारक्षित/ओबीसी
1072939आयुष पांडेयजनरल
11156305नेहा तोमरअनारक्षित/ओबीसी

कुल 932 उम्मीदवारों का हुआ चयन

आयोग ने 24 सर्विस में 947 पोस्ट के लिए कुल 932 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस पीडीएफ फाइल में अंतिम परिणाम में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का रोल नंबर है।

Bihar Board 10th Toppers 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में दो लड़कियों ने किया टॉप, लाखों रुपए इनाम में देगी सरकार; यहां देखें सभी 139 टॉपर्स की जानकारी

2698 उम्मीदवारों ने दिया था इंटरव्यू

आयोग ने जिन 932 उम्मीदवारों का चयन किया है उनमें 319 लड़कियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। कुल 947 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए।

5.5 लाख में से 932 कैंडिडेट्स का हुआ चयन

बता दें कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया का पहला चरण प्रीलिम्स एग्जाम था जिसके लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। प्रीलिम्स का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था। 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी।