उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 6 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार PCS Mains 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 जून 2025 से लेकर 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने इस वेबसाइट पर इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की पीडीएफ फाइल अपलोड की है।
2719 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा में कुल 2719 कैंडिडेट पास हुए हैं। इसका मतलब है कि यह उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। बता दें कि मेन्स परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। पीसीएस संवर्ग के कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है।
UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 रिक्तियों के लिए 24 फरवरी तक करें आवेदन
इंटरव्यू राउंड के लिए घोषित होगा शेड्यूल
पीसीएस मेन्स 2024 का रिजल्ट जारी करते हुए आयोग ने कहा कि इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ सहित अन्य सूचनाएं परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा जो कि इंटरव्यू राउंड के बाद होगा। इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जल्द घोषित होगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
यूपी पीसीएस मेन्स 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर What’s New में view all पर क्लिक करें।
अब जो पेज ओपन होगा वहां सबसे ऊपर ही दिए LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR INTERVIEW IN COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAIN) EXAM 2024 लिंक के सामने View/Download पर क्लिक करें।
अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी जिसमें इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का नाम/रोल नंबर होगा।
इसमें अपना नाम/रोल नंबर सर्च करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
