उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 2026 के लिए अपना पूरा एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपी की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा यूपीपीसीएस (UPPCS) 29 मार्च 2026 से शुरू होगी और 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस एग्जाम कैलेंडर में कुल 81 भर्ती परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है।
साल की पहली परीक्षा होगी RO/ARO मेन्स
इस साल कंबाइंड स्टेट / अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (मेन्स) एग्जाम-2025 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। साल की शुरुआत में सबसे पहले RO/ARO (मेन्स) परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 2 और 3 फरवरी को आयोजित होगी। इसके बाद 6 फरवरी को कंप्यूटर असिस्टेंट एग्जाम होगा। साल के आखिर में PCS Prelims 2026 परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
यहां देखें इस साल की प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल
| क्रमांक | परीक्षा का नाम | प्रस्तावित एग्जाम डेट |
| 1 | समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा-2023 | 02.02.2026 एवं 03.02.2026 |
| 2 | कंप्यूटर असिस्टेंट (UPPSC) परीक्षा-2025 | 06.02.2026 |
| 3 | आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग असिस्टेंट (मुख्य) परीक्षा-2024 | 24.02.2026 |
| 4 | स्टाफ नर्स यूनानी (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 | 17.03.2026 |
| 5 | सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 | 22.03.2026 |
| 6 | संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 | 29.03.2026 (4 दिन) |
| 7 | सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (प्रारंभिक) – कंप्यूटर | 05.04.2026 |
| 8 | यू.पी. तकनीकी शिक्षा सेवा (प्राचार्य) परीक्षा-2025 | 09.04.2026 |
| 9 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – वाणिज्य | 22.04.2026 |
| 10 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – संस्कृत | 23.04.2026 |
| 11 | प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) | 03.05.2026 |
| 12 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि | 16.05.2026 |
| 13 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – हिंदी, गणित, अंग्रेज़ी | 17.05.2026 |
| 14 | सहायक प्रोफेसर, राजकीय डिग्री कॉलेज (प्रारंभिक) | 31.05.2026 |
| 15 | अतिरिक्त निजी सचिव (फेज-3) परीक्षा-2023 | 07.06.2026 |
| 16 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – जीवविज्ञान, कला, उर्दू | 13.06.2026 |
| 17 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत | 14.06.2026 |
| 18 | स्टाफ नर्स यूनानी (मुख्य) परीक्षा-2025 | 17.06.2026 |
| 19 | सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025 | 28.06.2026 (3 दिन) |
| 20 | सहायक नगर नियोजक (विशेष भर्ती) प्रारंभिक | 07.07.2026 |
| 21 | ACF / RFO सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 | 14.07.2026 (13 दिन) |
| 22 | सहायक अध्यापक (मुख्य) – कंप्यूटर | 16.08.2026 |
| 23 | प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा-2025 | 30.08.2026 |
| 24 | यू.पी. तकनीकी शिक्षा सेवा (प्रवक्ता) परीक्षा-2025 | 06.09.2026 |
| 25 | रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियरिंग) परीक्षा-2025 | 08.09.2026 |
| 26 | पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 | 03.10.2026 |
| 27 | स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 | 04.10.2026 |
| 28 | होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर (स्क्रीनिंग) | 24.10.2026 |
| 29 | डेंटल सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 | 25.10.2026 |
| 30 | संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 | 06.12.2026 |
| 31 | ड्रग इंस्पेक्टर (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 | 16.12.2026 |
| 32 | मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद / कम्युनिटी हेल्थ) | 18.12.2026 |
