उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, बुधवार 23 अप्रैल को जारी कर दिया है। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 80.38% रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा और हंसिका वर्मा संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं, तो यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में शिखा वर्मा ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: कहां चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: results.upmsp.edu.in
DigiLocker वेबसाइट और मोबाइल ऐप
Jansatta.com/education
IE Education
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: छात्रों को मिलेगा रिजल्ट सुधारने का मौका
यदि कोई छात्र किसी विषय में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इस साल यूपीएमएसपी बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र/छात्राएं शामिल हुई हैं।
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: हाई स्कूल का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाई स्कूल की परीक्षाओं में कुल 90.42% पास प्रतिशत दर्ज किया है। इस साल कुल 26,01,381 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: इंस्टीट्यूशनल कैंडिडेट्स का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर
इंस्टीट्यूशनल कैंडिडेट्स ने प्राइवेट कैंडिडेट्स से काफी बेहतर परफॉर्म किया है।
इंस्टीट्यूशनल पास परसेंटेज: 90.51%प्राइवेट पास परसेंटेज: 66.67%
दोनों कैटेगरी के बीच का गैप 23.84% है।
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: 10वीं में 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में 26 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 10वीं के आंकड़े
इस परीक्षा में कुल 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,43,524 छात्र (बालक) और 12,57,857 छात्राएं (बालिकाएं) थीं। परिणाम के अनुसार कुल 23,52,181 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से 11,72,862 छात्र और 11,79,319 छात्राएं शामिल हैं।
UP Board 12th Result 2026 LIVE: इस साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार 90.42% बच्चे पास हुए हैं।
UP Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम योगी का बधाई संदेश
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। यहां देखिए सीएम योगी का बधाई संदेश-
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: मार्कशीट में गलती हो तो क्या करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट के सभी विवरण जांचें। किसी भी गलती को तुरंत ठीक कराएं।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कक्षा 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 80.38% रहा है।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: यूपी बोर्ड 10वीं में बेटियों ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी कर दिया है, जिसमें पहली तीन टॉपर लड़कियां है। यहां चेक करें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर्स लिस्ट
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. सामने दिख रहे ‘UPMSP 10th Result 2026’ या ‘UPMSP 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/प्रिंट करें
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कक्षा 12वीं के टॉपर्स
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रैंक 1 टॉपर- शिखा वर्मा (97.60% अंक)
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रैंक 2 टॉपर- नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने संयुक्त ( 97.20% अंक)
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रैंक 3 टॉपर- सुरभि यादव और पूजा पाल
UP Board 10th 12th Result 2026 Out: यूपी बोर्ड रिजल्ट हो गया जारी, यहां Direct Link से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
UPMSP UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट में किसने किया टॉप
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गए हैं, जिसमें कक्षा 10वीं में कशिश वर्मा और हंसिका वर्मा और कक्षा 12वीं में शिखा वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: क्या रहा पास प्रतिशत
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का इस साल पास प्रतिशत 90.42 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का इस साल पास प्रतिशत 80.38 प्रतिशत रहा
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा किया जा रहा है।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: जारी हो रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, जिसमें कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: शुरू हो रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने के लिए बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की जा रही है, जिसकी कंप्लीट डिटेल यहां मिलेगी।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कहां चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट
छात्र यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर छात्रों को धैर्य रखना चाहिए।
UP Board Result 2026 Released: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी कर सकते हैं चेक, यहां देखें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: मूल्यांकन में पारदर्शिता और सटीकता
यूपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन में पारदर्शिता और सटीकता पर खास ध्यान दिया है, ताकि छात्रों को सही अंक मिल सकें।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ क्या मिलेगी डिटेल
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने के साथ ही बोर्ड द्वारा कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, लिंगवार पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत और अन्य जानकारियो को साझा किया जाएगा।
UP Board 10th Result 2026 Direct Link: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित होने पर, Direct Link से ऐसे डाउनलोड करें UPMSP हाईस्कूल मार्कशीट
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को यूपीएमएसपी अध्यक्ष, सचिव और शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कैसे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
UPMSP, UP Board Result 2026 LIVE Updates: कब हुई थी परीक्षा ?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में किया गया था।
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. सामने दिख रहे ‘UPMSP 10th Result 2026’ या ‘UPMSP 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/प्रिंट करें
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: DigiLocker और SMS से भी मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, DigiLocker और SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल के टॉपर्स
यूपी बोर्ड हाई स्कूल में पिछले साल यश प्रताप सिंह ने टॉप किया था। उनके 97.83 प्रतिशत मार्क्स थे। वहीं इंटर में महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
