उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित होने वाले हैं वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप की सहायता से उम्मीदवार उस शहर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे जहां उनका सेंटर पड़ेगा। सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

ट्रैवल प्लान कर सकते हैं कैंडिडेट

असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेक्शन परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप की सहायता से उम्मीदवारों को उनके उस शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी जहां उनका सेंटर होगा। परीक्षा से करीब 10 दिन पहले मिलने वाली इस जानकारी के बाद कैंडिडेट उस शहर के लिए अपना ट्रैवल प्लान (टिकट और रहने की व्यवस्था) कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में मिलेगी। साथ ही एडमिट कार्ड में सेंटर पर पहुंचने का समय भी मिलेगा।

एग्जाम का टाइमटेबल

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेक्शन री-एग्जामिनेशन की डेट्स भी आयोग ने 7 अप्रैल को जारी की थी। बता दें कि यह परीक्षा पिछले साल यानी 2025 में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित की गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने जनवरी 2026 में इस परीक्षा को रद्द कर दिया था और 2 महीने बाद इस परीक्षा की नई डेट्स रिलीज की गई।

UP Board 10th 12th Result 2026: LIVE Updates

अब 18 और 19 अप्रैल को यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में यह पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 02:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा।। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सरकारी कॉलेजों में 917 असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों को भरा जाएगा।

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज को नीचे स्क्रॉल करें और Notice Board सेक्शन में जाएं।

यहां आपको सिटी स्लिप से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

अब सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।