उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की असिस्टेंट टीचर (एसोसिएटेड प्राइमरी) भर्ती 2026 (Assistant Teacher (Associated Primary) Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 अक्टूबर 32026 को बंद हो जाएगी। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वह 12,405 सहायक शिक्षक पदों के लिए आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आयोग की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत निकाली गई है। आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4 नवंबर 2026 कर दिया गया।

UPESSC PRT Recruitment 2026: 12,405 पदों का ब्योरा

इस भर्ती में शहरी प्राथमिक विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े प्राथमिक अनुभागों में शिक्षकों के पद शामिल हैं। कुल 12,405 रिक्तियों में 11,508 पद असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी शहरी) के हैं, जबकि 897 पद असिस्टेंट टीचर (अटैच्ड प्राइमरी सहायता प्राप्त स्कूल) के लिए हैं।

दो नई शैक्षणिक योग्यताएं भी जोड़ी गईं

इस भर्ती की पात्रता में आयोग ने दो अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यताओं को शामिल किया है। अब निर्धारित अन्य शर्तें पूरी करने वाले ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास रतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) ने शिक्षा (विशेष शिक्षा) में दो वर्ष का डिप्लोमा और चार साल बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.) डिग्री में कोई योग्यता है:

7 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार

जो उम्मीदवार आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को आवेदन जमा कर देंगे, उन्हें अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव करने का मौका भी मिलेगा। यूपीईएसएससी के अनुसार आवेदन सुधार विंडो 7 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। इसलिए आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म की जानकारी ध्यान से जांच लें।

दिसंबर में होगी UP PRT परीक्षा

यूपीईएसएससी ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख भी तय कर रखी है। यूपी पीआरटी भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी पर फोकस करना चाहिए।

UPESSC PRT 2026: सैलरी कितनी होगी?

इस भर्ती के लिए पहले जारी विवरण के अनुसार, असिस्टेंट टीचर पद के लिए लेवल-6 का वेतनमान निर्धारित है। वेतनमान 35,400 से 1,12,400 है। वास्तविक मासिक वेतन में लागू भत्ते और नियमों के अनुसार बदलाव हो सकता है।

UPESSC PRT Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. Advertisement No. 05/2026 Assistant Teacher से संबंधित लिंक खोलें।

स्टेप 3. OTR/उपलब्ध लॉगिन विकल्प के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।