उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के रूप में इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इस सूची में जिसका नाम होगा उसे इस भर्ती की अगले चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग ने शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के रोल नंबर जारी किए हैं।

इन विषयों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

आयोग ने यूपी टीजीटी एग्जाम रिजल्ट साइंस, हिंदी, संस्कृत, होम साइंस, सोशल साइंस, उर्दू, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल, म्यूजिक वोकल, बायोलॉजी, मैथ, आर्ट, इंग्लिश, एग्रीकल्चर और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए जारी किया है। यह परीक्षा इन सब्जेक्ट के लिए 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

यूपी में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 700 से अधिक रिक्तियों के लिए 12वीं पास करें अप्लाई

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के रूप में किया जाएगा। आयोग ने प्रत्येक पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों की सूची उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है।

आगे की प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

क्रम संख्यापरीक्षा तिथिदिनविषय
109 जुलाई 2026गुरुवारसंस्कृत
210 जुलाई 2026शुक्रवारगणित
313 जुलाई 2026सोमवारभौतिक शिक्षा, व्यावसायिक संगीत, कृषि, उर्दू, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य
414 जुलाई 2026मंगलवारहिंदी
515 जुलाई 2026बुधवारजीवविज्ञान, विज्ञान
616 जुलाई 2026गुरुवारअंग्रेजी
717 जुलाई 2026शुक्रवारसामाजिक विज्ञान, कला

DV में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

  1. यूपी टीजीटी परीक्षा में जो कैंडिडेट पास हुए हैं उन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। इससे जुड़ी पूरी जानकारी, दिशा-निर्देश और ऑनलाइन लिंक आयोग अलग से जारी करेगा।

2. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक डॉज़यर (Dossier) आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने के निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

3. यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए तय तिथि पर उपस्थित नहीं होता, तो उसके आवेदन पर आगे विचार नहीं किया जाएगा।

4. सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित पदों का अंतिम चयन परिणाम (Final Result) घोषित किया जाएगा।