उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। हालांकि पहले यूपी टीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 26 अप्रैल थी, लेकिन Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने इसकी लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 3 मई कर दिया था। अब इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एप्लीकेशन करेक्शन और शुल्क भुगतान की लास्ट डेट भी बढ़ाकर 8 मई कर दी गई है। इस बीच यूपी टीईटी 2026 की एग्जाम डेट का ऐलान भी कर दिया गया है।
कब आयोजित होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी टीईटी 2026 एग्जाम जुलाई में आयोजित होगा। UPTET एग्जाम 2026 जुलाई महीने में 02, 03 और 04 जुलाई को अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित होगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी (क्लास 1 से 5) और अपर प्राइमरी (क्लास 6 से 8) स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को यह परीक्षा पास करनी होती है।
फॉर्म भरने से पहले पढ़ें अधिसूचना
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें। वहां दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। उसमें फॉर्म को भरने से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी।
फॉर्म भरने के लिए क्या करना होगा?
UPTET 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, OTR एक ज़रूरी स्टेप है, और कैंडिडेट को UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आगे बढ़ने के लिए पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा।
कौन भर सकता है यह फॉर्म?
यूपी टीईटी 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को मिनिमम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। सिर्फ़ मान्यता प्राप्त क्वालिफिकेशन वाले ही अप्लाई करें। पक्का करें कि आपकी क्वालिफिकेशन NCTE, UGC, या RCI से मान्यता प्राप्त हो, जहां भी लागू हो। अगर वे शर्तें पूरी करते हैं तो फ़ाइनल-ईयर के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
