UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त जारी करने वाला है। विभाग के अनुसार फेज-2 की स्कॉलरशिप राशि 18 मार्च 2026 को छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। इस चरण में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों योजनाओं के पात्र छात्रों को भुगतान किया जाएगा।

जिन छात्रों ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिसके लिए विभाग ने आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहां छात्र यह देख सकते हैं कि उनका आवेदन वेरिफाई, अप्रूव या रिजेक्ट हुआ है या नहीं।

UP Scholarship Status 2026: स्टेटस चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट

यूपी स्कॉलरशिप आवेदन का स्टेटस देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जा सकते हैं और इस पोर्टल पर Applicant Login सेक्शन के माध्यम से छात्र अपने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

UP Scholarship Status 2026: ऐसे चेक करें स्टेटस

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्टेटस देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Status” या Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Academic Year 2025-26 का चयन करें।

स्टेप 4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 5. इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. अब स्क्रीन पर आपका आवेदन स्टेटस दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Scholarship Status 2026: स्टेटस का क्या मतलब होता है

Pending Verification: यदि स्टेटस में यह दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच अभी चल रही है।

Approved / Disbursed: इसका अर्थ है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और स्कॉलरशिप राशि आपके बैंक खाते में भेज दी गई है या जल्द भेजी जाएगी।

Rejected: यदि स्टेटस रिजेक्ट दिखाता है तो इसका मतलब है कि आवेदन में किसी प्रकार की गलती या दस्तावेजों में समस्या के कारण उसे अस्वीकार कर दिया गया है।

किन छात्रों को मिलती है यूपी स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश सरकार की यह स्कॉलरशिप योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए चलाई जाती है। इसके तहत निम्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलता है:

सामान्य वर्ग (General)

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

अनुसूचित जाति (SC)

अनुसूचित जनजाति (ST)

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र

हर साल लाखों छात्र इस योजना के लिए आवेदन करते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है।

बैंक खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी

स्कॉलरशिप की राशि DBT यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और एक्टिव हो। इसके साथ ही आवेदन में दिया गया बैंक विवरण सही हो क्योंकि यदि बैंक विवरण में गलती होती है तो भुगतान में देरी हो सकती है।