उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक है। इसके बाद 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकेगा।
कहां मिलेगा एडमिशन?
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के जरिए लखनऊ स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल और सैनिक स्कूल गोरखपुर में दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
UP Sainik School Admission 2027-28: महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन | आवेदन शुरू शुरू हो चुके हैं |
| बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख | 25 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे |
| लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख | 31 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे |
| आवेदन में सुधार की विंडो | 3 से 5 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक |
| एडमिट कार्ड | 25 नवंबर 2026 के बाद |
| प्रवेश परीक्षा | 20 दिसंबर 2026 (संभावित) |
| संभावित उत्तर कुंजी | 24 दिसंबर 2026 |
| संभावित लिखित परीक्षा परिणाम | 30 दिसंबर 2026 |
UP Sainik School Eligibility 2027-28: कौन कर सकता है आवेदन?
कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयु और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में अपनी कक्षा के अनुसार पात्रता जांचनी चाहिए। खास तौर पर जन्मतिथि की निर्धारित सीमा, वर्तमान कक्षा और प्रवेश के समय आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का मिलान करना जरूरी है।
UP Sainik School Entrance Exam 2027-28: आवेदन कैसे करें?
अभिभावक नीचे दिए गए चरणों के जरिए अपने बच्चे का आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1. सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं।
स्टेप 2. Entrance Exam 2027-28 सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4. विद्यार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और संबंधित कक्षा जैसी मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 5. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण से पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 6. आवेदन फॉर्म में बाकी जानकारी भरें और जरूरी फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 7. निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट निकालकर रखें।
प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए क्या करें?
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस, सामान्य निर्देश और सैंपल प्रश्नपत्र देखना चाहिए। बोर्ड ने सैंपल OMR उत्तर-पत्रक और प्रश्नपत्र जैसे संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं। इनकी मदद से विद्यार्थी परीक्षा के प्रारूप और उत्तर भरने के तरीके से परिचित हो सकते हैं।
आवेदन करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट नियमित रूप से चेक करें। किसी भी व्यक्ति या एजेंट के दाखिले की गारंटी देने के दावे पर भरोसा न करें; प्रवेश के लिए आधिकारिक प्रक्रिया का ही पालन करें।
UP Sainik School Admission 2027-28 Registration Direct Link
