उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम JEECUP 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जीकप 2026 का एडमिट कार्ड 27 मई 2026, बुधवार को जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि यह परीक्षा 2 जून से लेकर 9 जून के बीच आयोजित होगी।

किस समय जारी होगा एडमिट कार्ड?

जीकप एडमिट कार्ड 2026 पहले 25 मई को जारी होना था, लेकिन इसमें देरी हुई। फिर ये जानकारी आई की प्रवेश पत्र 26 मई यानी आज जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना जारी की गई और ये बताया गया है कि यह एडमिट कार्ड अब 27 मई को जारी होंगे। हालांकि एडमिट कार्ड जारी किए जाने का समय नहीं बताया गया है। बस काउंसिल की ओर से यही बताया गया है कि एडमिट कार्ड शाम को जारी होंगे।

JNU PG Admission 2026: जेएनयू में पीजी कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू, 15 जून तक करें रजिस्ट्रेशन; CUET से मिलेगा दाखिला

JEECUP 2026: How to Download Admit card?

कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर, “Download Admit Card for JEECUP 2026” लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा।

अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें और Submit दबाएं।

JEECUP 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

एग्जाम हॉल टिकट पर डिटेल्स देखें और एग्जाम के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें।

JEECUP का एग्जाम पैटर्न

JEEECUP एग्जाम में 100 मल्टिपल-चॉइस प्रश्न (MCQ) होते हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल होते हैं। गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग है। हर सही जवाब के लिए 4+ अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाबों के लिए एक नंबर काटा जाएगा। जो सवाल बिना हल किए रह जाएंगे, उनके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड, सरकारी ID, एक फोटो और एक पेन (रफ वर्क के लिए) एग्जाम सेंटर पर अपने साथ ले जाना चाहिए।

एग्जाम के बाद आगे की प्रक्रिया

JEECUP एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद स्टूडेंट्स को सीट अलॉटमेंट कन्फर्मेशन के लिए फीस देनी होगी। इसका प्रोसेस आमतौर पर जून या जुलाई में होता है जब सभी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के नतीजे भी आ जाते हैं।