यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 07 मई 2026, गुरुवार को जारी कर दिया गया है। 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार को आगे PET और PST परीक्षा में शामिल होंगे।

12 हजार से अधिक कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट PDF, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। कुल 4,543 रिक्त पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 10 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हुए थे और इसमें से 12,333 उम्मीदवार अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। आगे की चयन प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और फिजिकल टेस्ट (PET/PST) होगा।

UP Police SI Result 2026: कितनी रही कटऑफ?

कैटेगरीपुरुष कटऑफ 2026 (400 अंक)महिला कटऑफ 2026 (400 अंक)
अनारक्षित369.87854360.50336
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)364.41142353.22001
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)364.56024353.76545
अनुसूचित जाति (SC)350.91474337.9412
अनुसूचित जनजाति (ST)334.65475306.91905

UP Police SI result 2026: How To Check?

कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर ही Notice सेक्शन पर क्लिक करें।

अब 07 मई 2026 की तारीख वाले नोटिस के सामने दिए Notice Board पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट पेज ओपन होगा।

अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।