उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि भारी वर्षा के कारण एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित होने वाली PET परीक्षा की तिथि और स्थान में बदलाव किया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भारी बारिश के कारण बदली गई PET परीक्षा की तारीखें

UPPRPB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अब क्रमशः 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) को आयोजित की जाएगी।

PET परीक्षा केंद्र में भी किया गया बदलाव

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर में आयोजित होनी थी, उन्हें अब 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में परीक्षा देनी होगी। यह बदलाव क्षेत्र में हुई भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है।

अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

बोर्ड ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लिखित नई तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां

क्या करें अभ्यर्थी?

UPPRPB ने कहा है कि प्रभावित अभ्यर्थी बिना किसी भ्रम के नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र और तिथि में बदलाव केवल संबंधित अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा। अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।