यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

बता दें कि यूपी पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्तियों के लिए निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी और उम्मीदवारों ने 30 जनवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपने एप्लीकेशन सबमिट कराए थे। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी हुए और जून में यह एग्जाम हुआ। बोर्ड की ओर से इस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है। अब बस रिजल्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे उन्हें आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा में उम्मीदवारों की उंचाई का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों की दौड़ का परीक्षण किया जाएगा।

बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख घोषित, 26 जुलाई को होगा पेपर; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन 2026 : शारीरिक मानक परीक्षा

श्रेणीन्यूनतम लंबाईसीना (बिना फुलाए – फुलाकर)
सामान्य (UR) / ओबीसी / एससी168 सेमी79–84 सेमी
एसटी160 सेमी77–82 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए

श्रेणीन्यूनतम लंबाईन्यूनतम वजन
सामान्य (UR) / ओबीसी / एससी152 सेमी40 किलोग्राम
एसटी147 सेमी40 किलोग्राम

यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन 2026 : शारीरिक दक्षता परीक्षा

श्रेणीदौड़ की दूरीनिर्धारित समय
पुरुष4.8 किमी25 मिनट
महिला2.4 किमी14 मिनट