UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए वन टाइम करेक्शन विंडो खोल दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन में संशोधन की सुविधा 31 जनवरी 2026 सुबह 06:00 बजे से 3 फरवरी 2026 सुबह 06:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह एकमात्र और अंतिम मौका होगा, इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एक बार ही मिलेगा सुधार का मौका
UPPRPB ने बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती अभियान कुल 32,679 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस, पीएसी, स्पेशल फोर्स, बटालियन, माउंटेड पुलिस और जेल वार्डन के पद शामिल हैं। इन पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं।
किन जानकारियों में नहीं होगा सुधार
बोर्ड ने साफ किया है कि, वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से प्राप्त विवरण और अपलोड की गई फोटो में से किसी भी जानकारी में किसी भी प्रकार का बदलाव करना संभव नहीं होगा।
UP Police Constable Application Form Correction 2025: कैसे करें सुधार ?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन में सुधार कर सकते हैं:
स्टेप 1: UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, आधार या DigiLocker से लॉगिन करें।
स्टेप 3: Application History टैब में जाकर Modify Details पर क्लिक करें।
स्टेप 4: केवल अनुमत सेक्शन में आवश्यक संशोधन करें।
स्टेप 5: सभी बदलाव अच्छे से जांचने के बाद Update पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को यह विशेष ध्यान देना होगा कि अपडेट के बाद दोबारा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
यूपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए करेक्शन विंडो सिर्फ एक बार ही खोली जा रही है। गलत या अधूरी जानकारी अंतिम सबमिशन के बाद मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, इसलिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें।
यूपी पुलिस भर्ती आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
यदि आवेदन सुधार या रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
