UP Police Constable Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सीधी भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों को भरना जाना है। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

UP Police Constable Result 2026: मुख्य जानकारी

UP Police Constable Final Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर कांस्टेबल सीधी भर्ती-2025 रिजल्ट लिंक को खोजें और क्लिक करें।

स्टेप 3. रिजल्ट या मेरिट लिस्ट की PDF खुलने पर उसे डाउनलोड करें।

स्टेप 4. PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए कंप्यूटर पर Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5. रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

किन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पद विज्ञापित किए गए थे। भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस सहित विभिन्न समकक्ष पद शामिल हैं। इनमें पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, माउंटेड पुलिस, जेल वार्डर और महिला कांस्टेबल जैसे पद भी शामिल हैं।

UP Police Constable Final Result 2026 Direct Link