उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPRPPB) 08 जून 2026 से शुरू होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। हाल ही में बोर्ड ने इस एग्जाम की सिटी स्लिप जारी की थी। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स UPRPPB की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उन सभी को एडमिट कार्ड का इंतजार है। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट तो रिलीज नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से कम से कम 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में प्रवेश पत्र 5 जून को जारी किए जा सकते हैं।

भारतीय वायुसेना ने जारी की एएफसीएटी 2 मेरिट लिस्ट 2025, 744 उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट पीडीएफ

सिटी स्लिप हो चुकी है जारी

UPRPPB की ओर से उम्मीदवारों को उनके उस शहर के बारे में जानकारी दे दी गई है जहां उनका सेंटर पड़ेगा। एग्जाम सिटी स्लिप 01 जून 2026 को जारी कर दी गई थी। अब सेंटर की फुल डिटेल एडमिट कार्ड में मेंशन की जाएगी। एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें एग्जाम सेंटर की डिटेल्स के साथ शिफ्ट टाइमिंग और अन्य जरूरी डिटेल्स भी मिलेगी।

32 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए होगी परीक्षा

यूपी पुलिस में कुल 32,679 रिक्तियों के लिए अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी हुई थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी जो कि 30 जनवरी 2026 तक चली थी। 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी के बीच करेक्शन विंडो ओपन हुई थी और अब उसके बाद से लेकर जून में सिटी स्लिप जारी हुई है। इस लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स अगर परीक्षा पास कर लेंगे तो फिर उन्हें बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

कैंडिडेट सबसे पहले UPRRPB की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर UP Police Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल्स और पासवर्ड की जानकारी भरकर सबमिट करें।

अगर स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरने के लिए आता है तो उसे भी ध्यान से हूबहू भर दें।

सभी डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

अब आपका इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।