UP Police Answer Key 2019: UPPRPB की साइट से ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
UP Police Answer Key 2019: यूपी पुलिस उत्तर कुंजी को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

UP Police Answer Key 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड या यूपीपीआरपीबी ने 27 जनवरी और 28 जनवरी को आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। आंसर की यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppppb.gov पर चेक की जा सकती हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की और आपत्ति लिंक के लिए उम्मीदवार को अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करके लॉगिन करना होगा। यदि उम्मीदवारों को उपरोक्त परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी पर दिए गए किसी भी उत्तर के बारे में कोई आपत्ति है, तो वह UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
UP Police Answer Key 2019: जानें कैसे दर्ज करें आपत्ति
1. उत्तर प्रदेश पुलिस आंसर पर अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए “ऑब्जेक्शन” में ‘+’ बटन पर क्लिक करें।
2. आपत्ति दर्ज करने से पहले, प्रश्नों और उत्तरों को ध्यान से देखें।
3. यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति केवल अंग्रेजी में दर्ज की जा सकती है। बोर्ड के अनुसार, अस्पष्ट आपत्ति को मूल्यांकन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
4. सवाल और उनके संबंधित विकल्पों के खिलाफ ही आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
5. एक बार प्रस्तुत की गई आपत्तियों को बाद में संपादित नहीं किया जा सकता है।
6. टिप्पणी कॉलम में, आपत्ति के लिए स्पष्ट रूप से अपना कारण दर्ज करें। बिना किसी वैध स्पष्टीकरण या संदर्भ के आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा और उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
7. आपत्ति प्रस्तुत करने से पहले उम्मीदवार को सहायक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
8. सहायक दस्तावेज का पीडीएफ JPG/JPEG फॉर्मेट में अधिकतम 400 केबी में होना चाहिए।
9. एक प्रश्न के लिए अधिकतम तीन सहायक दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।
10. उत्तर फाइनल आंसर की पर आधारित हैं। आपत्तियों की जांच करने के अंतिम आंसर की जारी की जाएंगी।
11. उम्मीदवार राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा तक ही आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।