उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट प्रीलिम्स एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने अंग्रेजी और जीवविज्ञान सब्जेक्ट के लिए यह रिजल्ट जारी किया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट अब आगे मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

9 हजार से अधिक कैंडिडेट मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में इंग्लिश विषय के लिए कुल 7,165 उम्मीदवार और बायोलॉजी विषय के लिए कुल 2,789 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट अगले चरण में उपस्थित होंगे। 18 जनवरी को अंग्रेजी विषय के लिए और 17 जनवरी को बायोलॉजी विषय के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी। सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट, एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर, उर्दू और म्यूजिक के सब्जेक्ट के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे।

UPSC CSE 2026 Prelims: आयोग ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं कैंडिडेट

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट की पीडीएफ फाइल?

कैंडिडेट सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।

अब “UP LT Grade Result 2026” टाइटल वाला लिंक देखें।

रिलेवेंट सब्जेक्ट-वाइज रिजल्ट PDF चुनें।

लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें।

PDF को डाउनलोड करके आगे के लिए सेव कर लें।

मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द

प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई करनेवाले कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण का हिस्सा बनेंगे। UPPSC जल्द ही मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। मेन्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी करेगा। फाइनल सिलेक्शन रिक्रूटमेंट रूल्स के हिसाब से सभी जरूरी स्टेज में परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम की तारीखों और आगे के इंस्ट्रक्शन्स के बारे में अपडेट्स के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।