उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 28 जून 2026 (रविवार) को रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर पब्लिश कर दिया। उत्तर प्रदेश में कुल 41,424 रिक्त पदों के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस लिखित परीक्षा में कुल 1,07,221 कैंडिडेट पास हुए हैं जो आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी

यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट तो जारी हो गया है। साथ ही बोर्ड ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। फाइनल आसंर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। यह फाइनल आंसर की उम्मीदवारों की आपत्तियों की एक्सपर्ट द्वारा समीक्षा के बाद तैयार की गई है।

राजस्थान सीईटी 2026 की तारीख बदली, अब 06 सितंबर की जगह इस डेट को होगा एग्जाम

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया

यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में जो कैंडिडेट पास हुए हैं वह आगे दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। उम्मीदवारों को अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, डोमिसाइल और दूसरे जरूरी दस्तावेज वेरिफाई कराने होंगे। आगे की प्रक्रिया में होने वाले टेस्ट का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए पुरुष कैंडिडेट को 28 मिनट में 4.8 km की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला कैंडिडेट के लिए 16 मिनट में 2.4 km की दौड़ करनी होगी।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट (पुरुष कैंडिडेट के लिए) और वजन मापने की प्रक्रिया होगी। आखिर में चुने गए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा।

आखिर में चुने गए कैंडिडेट को डेडिकेटेड स्टेट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन में 90-दिन का एक पूरा फाउंडेशनल ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

कैसे चेक करें यूपी होम गार्ड परीक्षा का रिजल्ट?

यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर Notice सेक्शन पर क्लिक करें।

अब “उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट – 2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची हेतु लिंक” पर क्लिक करें।

एक नया पेज ओपन होगा वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि की सहायता से लॉग इन करें।

रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।