UP Home Guard Final Result Out: यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 41,424 रिक्त पदों के लिए चलाए जा रहे भर्ती अभियान के तहत इतने ही उम्मीदवारों का चयन अंतिम परिणाम आने के बाद बाद हो गया है। इस भर्ती की अगस्त-सितंबर में आयोजित DV और PST परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दिया था DV और PST और PET

यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 की DV और PST परीक्षा में कुल 1,07,221 कैंडिडेट शामिल हुए थे। यह वह उम्मीदवार थे जिन्होंने 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की गई लिखित परीक्षा पास की थी। यह कैंडिडेट बाद में दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल हुए और आखिर में कैंडिडेट्स ने PET टेस्ट में शामिल हुए जो 15 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।

UP Home Guard Final Result 2026: प्रमुख जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026
कुल पद41,424
लिखित परीक्षा25, 26 और 27 अप्रैल 2026
DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट1,07,221 उम्मीदवार
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)15 से 26 सितंबर 2026
अंतिम परिणाम जारी होने की तारीख3 अक्टूबर 2026
परिणाम का नामUP Home Guard Final Result 2026
परिणाम का प्रारूपPDF
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

सभी 75 जिलों में सफल उम्मीदवारों की सूची देखें

बोर्ड की ओर से सभी 75 जिलों में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। कैंडिडेट जिले के हिसाब से शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की लिस्ट देख सकते हैं जबकि व्यक्तिगत परिणाम भी चेक कर सकते हैं। 50 जिलों में अनुसूचित जाति श्रेणी के कुल 439 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। साथ ही परीक्षा में कुल 8,290 महिला उम्मीदवार सफल रही हैं।

यूपी होम गार्ड भर्ती अंतिम परिणाम: कैसे करें चेक?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर Top Notice सेक्शन में UP Home Guard Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

परिणाम की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें।

अपना रोल नंबर दर्ज करके चयन की स्थिति जांचें।

भविष्य के लिए UP Home Guard Result PDF 2026 डाउनलोड कर लें।

जरूरत पड़ने पर परिणाम की एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: SSC ने जूनियर इंजीनियर, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती परीक्षा तारीख जारी, जानें पूरी शेड्यूल

SSC Exam Schedule: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित तारीखों की घोषणा कर दी है। एसएससी के इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…