यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, इस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करके आगे DV/PST टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 13 जुलाई से शुरू होने वाली इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से तुरंत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। बता दें कि इस चरण की परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
कब से कब तक होगी यह परीक्षा?
उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम 28 जून 2026 को जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा परिणाम में कुल 1,07,221 उम्मीदवार पास हुए थे जो अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से लेकर 06 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड DV/PST के एडमिट कार्ड?
UP पुलिस होम गार्ड भर्ती का DV/PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Notice सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी / पीएसटी) हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक” पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब एक नया पेज ओपन होगा यहां पर अपने क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस चरण की प्रक्रिया के बाद आगे क्या होगा?
UP पुलिस होम गार्ड भर्ती 2026 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा। इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन निर्धारित दूरी की दौड़ के माध्यम से किया जाएगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी तथा समय सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी।
आगे की प्रक्रिया
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए पुरुष कैंडिडेट को 28 मिनट में 4.8 km की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला कैंडिडेट के लिए 16 मिनट में 2.4 km की दौड़ करनी होगी।
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट (पुरुष कैंडिडेट के लिए) और वजन मापने की प्रक्रिया होगी। आखिर में चुने गए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा।
आखिर में चुने गए कैंडिडेट को डेडिकेटेड स्टेट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन में 90-दिन का एक पूरा फाउंडेशनल ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
