उत्तर प्रदेश सरकार इस साल यूपी में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि 1 जून को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 223 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, CBSE, CISCE और संस्कृत बोर्ड के छात्रों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा।

सीएम योगी करेंगे सम्मानित

लोक भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों को सीएम योगी कैश प्राइज, एक टेबलेट और मेडल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे। ऐसा कार्यक्रम लोक भवन के साथ-साथ सभी 75 जिलों में भी ‘जिला स्तरीय सम्मान समारोह’ के रूप में आयोजित होगा। जिलों की स्थानीय मेरिट सूची में टॉप-10 स्थान पाने वाले कुल 1,459 मेधावी छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय सूची में हाईस्कूल के 687 और इंटरमीडिएट के 772 मेधावी शामिल हैं। इन छात्रों को 21-21 हजार रुपए मिलेंगे।

223 छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए

यूपी बोर्ड के कुल 138 टॉपर्स को सम्मानित राशि और अन्य पुरस्कार मिलेंगे। वहीं संस्कृत बोर्ड के 21, CISCE के 33 व सीबीएसई बोर्ड के 31 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में कुल 223 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। सभी 223 छात्रों को एक-एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सभी 223 स्टूडेंट अपने पैरेंट्स के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली के छात्र वेदांत और CBSE के बीच क्या है पूरा विवाद? ट्रोल्स ने पाकिस्तानी तक कहा; बोर्ड ने मानी अपनी गलती

यूपी में स्टेट टॉपर्स की संख्या

बोर्डहाई स्कूल टॉपर संख्याइंटरमीडिएट टॉपर संख्या
यूपी बोर्ड11523
संस्कृत बोर्ड1110
CISCE 2211
CBSE1318

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स 2026

रैंकनामप्रतिशतरोल नंबरविद्यालय का नाम
प्रथमशिखा वर्मा97.60%2265838815बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली, सीतापुर
द्वितीयनंदनी गुप्ता97.20%2265665807सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा, बरेली
द्वितीयश्रिया वर्मा97.20%2266544377महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
तृतीयसुरभि यादव97.00%2265665834सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा, बरेली
तृतीयपूजा पाल97.00%2266544349महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026

रैंकनामप्रतिशतरोल नंबरस्कूल का नाम
फर्स्टकशिश वर्मा97.83%126098803बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली, सीतापुर
फर्स्टअंशिका वर्मा97.83%126174023द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
सेकंडअदिति97.50%126174014द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
तृतीयअर्पिता97.33%126098798बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली, सीतापुर
थर्डऋषभ साहू97.33%126133604लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उधन, झांसी
थर्डपरी वर्मा97.33%126174020द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी