UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। DigiLocker पोर्टल पर ‘Coming Soon’ अपडेट मिलने के बाद छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और DigiLocker के जरिए अपने परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड का रिजल्ट jansatta.com/education/ और हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी मिलेगा।
कितने छात्रों ने दी यूपी बोर्ड परीक्षा?
इस वर्ष कुल 52,30,184 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें दोनों कक्षाओं के छात्रों की संख्या इस प्रकार है।
कक्षा 10वीं: 27,50,843 छात्र
कक्षा 12वीं: 24,79,341 छात्र
कब हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा?
UPMSP ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। यह बोर्ड परीक्षाएं परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर: 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चली थी। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित थी।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक जरूरी हैं। जो छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें परिणाम के बाद जारी की जाएंगी।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
2025 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिसमें कक्षा 10वीं पास प्रतिशत: 90.11% और कक्षा 12वीं पास प्रतिशत 81.15% रहा था। खास बात यह रही कि 2020 के बाद पहली बार बिना महामारी के 10वीं का पास प्रतिशत 90% से ऊपर गया था।
UP Board Result 2026 ऐसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. “UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें।
DigiLocker से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट?
स्टेप 1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2. अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
स्टेप 3. “UP Board Result 2026” सेक्शन चुनें।
स्टेप 4. रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखें।
