उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड के नतीजे 25 अप्रैल 2026 के आसपास जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करता है।

UP Board Result 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 52,30,184 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए इस साल पंजीकृत छात्रों की संख्या 27,50,843 है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए इस साल पंजीकृत छात्रों की संख्या 24,79,341 है।

यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें सभी पेपर दो शिफ्ट में हुए और प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित थी।

UP Board Result 2026: पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल यानी 2025 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 90.11% था यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इस रिजल्ट की खास बात यह रही कि 2020 के बाद पहली बार 10वीं का रिजल्ट 90% के पार गया।

लड़कियों ने मारी बाजी

कक्षा 12वीं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37% रहा था और लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% रहा था।

UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले 6 साल का ट्रेंड

पिछले 6 साल का डेटा देखने पर साफ है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है।

UP Board Result 2026: ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

Jansatta Education Expert Advice

UP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।